Brand | infinix |
Model | Hot 9 Pro |
Display | 6.6 inches |
Operating System | Android v10 |
RAM | 4GB |
Storage | 64GB |
Camera | 48MP |
Battery Capacity | 5000mAh |
Sim Numbers | 2, Dual Sim |
Network | 4G, 3G, 2G |
Infinix Hot 9 Pro- Infinix के इस 4G स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, 48 मेगापिक्सेल का कैमरा, 4GB की RAM और बहुत से बढ़िया फीचर्स आपको देखने को मिल जायेंगे।
इंडिया में इस Best Budget Smartphone की शुरुआती कीमत 9,499 रू रखी गयी है।
Hot 9 Pro आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्किट में मिल जायेगा।
क्या ये फ़ोन आपके लिए सही साबित होगा?
तो चलिए इसके लिए जानते हैं infinix हॉट 9 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में।
Infinix Hot 9 Pro Specifications aur Features
No. 1 | Design |
---|---|
Height | 165 mm |
Width | 76.8 mm |
Thickness | 8.7 mm |
Weight | 185 grams |
Build Material | Back: Plastic |
Colour | Ocean Wave, Violet |
• Design - डिज़ाइन:- हॉट 9 प्रो का डिज़ाइन दोस्तों बहुत ही शानदार और बढ़िया है। साइज में बहुत बडा है और एक महंगे स्मार्टफोन का फील देता है।
बैक साइड प्लास्टिक की है और बहुत ही चमकदार है जो इसके डिज़ाइन को और ज़्यादा प्रीमियम बना देती है।
फ्रंट स्क्रीन में पंच होल कैमरा देखने को मिल जाता है और पीछे की तरफ 4 कैमरा सेटअप।
लेफ्ट साइड में ट्रिपल सिम कार्ड ट्रे मिल जाती है जिसमे आप एक microSD कार्ड और 2 सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।
राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं और नीचे की तरफ आपको माइक्रो USB पोर्ट और हेडफोन्स जैक देखने को मिल जायेगा।
वज़न इसका 185 ग्राम है और ये इंडिया में आपको दो रंगो में Available होगा,
(Ocean Wave) नीला और (Violet) बैंगनी।
No. 2 | Display |
---|---|
Screen Size | 6.6 inches |
Screen Type | IPS LCD |
Resolution | 720×1600 pixels |
Aspect Ratio | 20:9 |
Pixels Density | 266ppi |
Bazel-less Display | Yes, with Punch-Hole Display |
Screen to Body Ratio | 90.5% |
• Display - डिस्प्ले:- 10000 की कीमत वाले स्मार्टफोनस में आपको 6.6 इंच की HD+ IPS एलसीडी डिस्प्ले बहुत कम देखने को मिलेगी, जिसका रेसोलुशन 720×1600 पिक्सेल्स है।
इतनी बड़ी डिस्प्ले इतने सस्ते फ़ोन में आपको कोई नहीं देगा।
यकीन मानिये आपको ये बहुत पसंद आने वाली है क्यों की इस फ़ोन की डिस्प्ले और इसकी क्वालिटी सबसे खास और बढ़िया है।
आपको इसमें वीडियो और मूवी देखने में बहुत मज़ा आएगा।
और एक बात इस फ़ोन में (Digital Theater System) डी टी एस साउंड सिस्टम दिया गया है, साउंड क्वालिटी भी इसकी बहुत अच्छी और लाऊड है।
No. 3 | Software |
---|---|
Operating System | Android v10 |
Custom UI | colorOS 7.2 |
• Software - सॉफ्टवेयर:- हॉट 9 प्रो में इतनी कम कीमत होने के बावजूद आपको एंड्राइड v10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित XOS यूजर इंटरफ़ेस देखने को मिल जायेगा, जो अच्छी बात है।
No. 4 | Performance |
---|---|
Processor | octa-core, MediaTek Helio P22 |
Architecture | 64 bit |
Graphics | PowerVR GE8320 |
RAM | 4GB |
• Performance - परफॉरमेंस:- इस एंड्राइड स्मार्टफोन में आपको ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 प्रोसेसर मिल जाता है जो नया तो नहीं है मगर बजट स्मार्टफोन के हिसाब से ठीक है और परफॉरमेंस भी ठीक ही है।
बेसिक इस्तेमाल के लिए फ़ोन बहुत बढ़िया है और अच्छा काम करता है।
अगर आप इस फ़ोन पर हाई ग्राफ़िक्स वाली गेम्स खेलना चाहते हैं तो ये मुमकिन नहीं है क्यों की ये कोई गेमिंग स्मार्टफोन नहीं है।
आप सिर्फ और सिर्फ इस पर नार्मल और छोटे गेम्स खेल सकते है।
No. 5 | Camera |
---|---|
Rear Camera Setup | Quad |
Resolution | 48MP + 2MP +2MP + Low Light Sensor |
Auto Focus | Yes |
Flash | Yes, Quad LED Flash |
Image Resolution | 8000×6000 pixels |
Shooting Modes | Continues Shooting, High Dynamic Range mode (HDR) |
Camera Features | Digital Zoom, Auto Flash, Face Detection, Touch to Focus |
Video Recording | Yes, 1920×1080 @ 30fps |
Front Camera | Single, 8MP |
Flash | Yes, LED Flash |
Video Recording | Yes |
• Camera - कैमरा:- आपको इसमें पीछे की तरफ (Quad) 4 कैमरा सेटअप देखने को मिल जायेगा। जिसमे 48 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा + 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा + 2 मेगापिक्सेल डेप्थ कैमरा और एक Low लाइट सेंसर है, इसके साथ आपको (Quad) 4 LED फ़्लैश लाइट भी दी गयी है।
इमेज रेसोलुशन इसका 8000×6000 पिक्सेल्स है।
इसके इलावा कैमरा में बहुत से फीचर्स आपको मिल जायेंगे, जैसे की ब्यूटी मोड, इमोजी फीचर आदि।
पिक्चर क्वालिटी इस स्मार्टफोन के कैमरा की ज़्यादा नहीं पर अच्छी है।
बजट के हिसाब से कुछ समझौता तो आपको इस फ़ोन के साथ करना पड़ेगा।
फ्रंट में आपको स्क्रीन में 8 मेगापिक्सेल पंच होल सेल्फी कैमरा मिल जाता है और साथ में एक LED फ़्लैश लाइट भी जो आज कल ज़्यादातर फ़ोन्स में देखने को नहीं मिलती।
इतने सस्ते दाम पर पंच होल कैमरा मिल रहा है ये बहुत अच्छी बात लगी इस फ़ोन में।
No. 6 | Storage |
---|---|
Internal Memory | 64GB |
Expandable Storage | Yes, Up to 256GB |
SD Card | Yes, microSD card |
USB OTG Support | Yes |
• Storage - स्टोरेज:- आपको 64GB की स्टोरेज मिल जाएगी इस फ़ोन में जिसको आप microSD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा भी सकते है और ये USB OTG सपोर्टेड भी है।
No. 7 | Battery |
---|---|
Battery Capacity | 5000mAh |
Battery Type | Li-Polymer |
Battery Removable | No |
Fast Charging | No |
USB Type-c | No |
• Battery - बैटरी:- infinix Hot 9 Pro में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है जो एक दिन तो आराम से चलती है।
अगर आप फ़ोन को नार्मल इस्तेमाल करते हैं तो एक दिन से ज़्यादा भी निकल जायेगा।
10w वाट का चार्जर इसके साथ मिल जायेगा पर फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसमें नहीं दिया गया है।
बैटरी को 100% फुल चार्ज करने के लिए 2 से 3 घंटे लग सकते हैं।
No. 8 | Security & Sensors |
---|---|
Fingerprint Sensor | Yes |
Fingerprint Sensor Position | Rear |
Other Sensors | Light Sensor, Proximity Sensor, Accelerometer, Compass, Gyroscope |
• Security & Sensor - सिक्योरिटी और सेंसर:- स्मार्टफोन के पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट अनलॉक सेंसर मिल जाता है जो बहुत अच्छे से और फ़ास्ट काम करता है।
इसके इलावा और सभी सेंसर भी आपको इसमें मिल जाते हैं जो महंगे स्मार्टफोन में होते है जैसे लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास आदि।
No. 9 | Network & Connectivity |
---|---|
Network | 4G, 3G, 2G |
VoLTE | Yes |
Sim Card Slots | Dual Sim |
Sim Card Type | Nano + Nano |
Wi-Fi | Yes, 802.11 |
wi-fi Calling | Yes |
Wi-Fi Features | Mobile Hotspot |
GPS | Yes with A-GPS |
Bluetooth | v5.0 |
USB Connectivity | Mass Storage, USB Charging |
Audio Jack | 3.5 mm |
• Network & Connectivity - नेटवर्क और कनेक्टिविटी:- हॉट 9 प्रो ड्यूल सिम 4G स्मार्टफोन है, जिसको आप 3G और 2G नेटवर्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
और इसमें wi-fi, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, wi-fi कालिंग, जीपीएस आदि की सुविधा भी आपको मिल जाएगी।
•••
उम्मीद है आपको infinix के इस latest Smartphone की जानकारी अच्छे से मिल गयी होगी।
Mobiles से जुडी और जानकारियां हिंदी भाषा में प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।
धन्यवाद।