Infinix Smart 4 Plus Smartphone Now Available in India
Brand | Infinix |
Model | Smart 4 Plus |
Dimension (mm) | 171.82×77.96×8.90 |
Weight | 207 grams |
Battery Capacity | 6000 mAh |
Battery Type | Li-ion Polymer |
Colours | Midnight Black, Ocean wave, Violet |
Operating System | Android v10 |
Custom UI | XOS 6.2 |
Processor | octa-core, MediaTek Helio A25 |
Graphics | PowerVR GE8320 |
RAM | 3GB |
Internal Storage | 32GB |
Expandable Memory | Yes, Up to 256GB |
SD card slot | Yes, microSD |
Screen Size | 6.82 inches (HD+) |
Screen Type | IPS LCD |
Resolution | 720×1640 pixels |
Aspect Ratio | 20.5:9 |
Pixel Density | 263ppi |
Rear Camera | 13MP + Depth Sensor |
image Resolution | 4128 x 3096 Pixels |
Auto Focus | Yes |
Flash | Yes, Triple LED Flash |
Video Recording | Yes, 1080P |
Front Camera | Single, 8MP |
Video Recording | Yes |
Network | 2G, 3G, 4G/LTE |
Sim Card Slot | Dual Sim |
Sim Card Type | Nano + Nano |
Wi-Fi | Yes, 802.11 |
GPS | Yes |
Bluetooth | v4.20 |
USB Connectivity | Yes |
Fingerprint Sensor | Yes |
Fingerprint Sensor Position | Rear |
Other Sensors | Light Sensor, Proximity Sensor, Accelerometer, compass |
Infinix Smart 4 Plus:- infinix कम्पनी का ये स्मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्च हो चूका है।
बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 4G Dual Sim स्मार्टफोन सिर्फ रु7,999 में flipkart पर उपलभ्ध है।
इतनी कम कीमत पर नया और अच्छा स्मार्टफोन मिलना बहुत मुश्किल हो गया था लेकिन super 4 Plus के इंडिया में लॉन्च होने के बाद ये उन्ह लोगो के लिए आसान हो गया है जो budget android smartphones खरीदना चाहते थे।
8000 की कीमत के अंदर ये स्मार्टफोन आपके लिए सही साबित हो सकता है।
• Design and Display - डिज़ाइन और डिस्प्ले:- सस्ते स्मार्टफोनस की लिस्ट में ये अब तक का सबसे बडा स्मार्टफोन है। under 10000 Smartphones में ज़्यादातर HD डिस्प्ले फ़ोन ही मिलते हैं।
इस शानदार फ़ोन में आपको 6.82 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल जाएगी।
जिसका रेसोलुशन 720×1640 पिक्सेल्स है।
डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी है,
दिन की रौशनी में भी आसानी से फ़ोन इस्तेमाल कर सकते हैं और सब कुछ अच्छे से देख सकते हैं।
स्मार्टफोन हाथों में होल्ड करने में भी काफी बडा है, अगर आप के हाथ बड़े हैं तो आपको कोई दिकत नहीं आएगी।
फिंगरप्रिंट अनलॉक सेंसर की पोजीशन भी बिलकुल सही है, आसानी से अनलॉक हो जाता है।
बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी फ़ोन काफी slim हैं।
साइड में आपको 3 कार्ड स्लॉट मिल जाता है जिसमे आप microSD और 2 sim इस्तेमाल कर सकते है।
दूसरी साइड पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं।
फ़ोन के बॉटम में नीचे की तरफ USB पोर्ट और हेडफोन्स जैक देखने को मिल जायेगा।
स्मार्टफोन देखने में बहुत ही अच्छा और इतना सस्ता होने के बाद भी एक रिच स्मार्टफोन का फील देता है।
आपको 8 हज़ार के अंदर ऐसा नया और बडा स्मार्टफोन कभी नहीं मिलेगा।
• Software and Hardware - सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर:- infinix smart 4 plus स्मार्टफोन में आपको एंड्राइड v10 पर आधारित XOS 6.2 user इंटरफ़ेस मिलेगा और प्रोसेसर इसमें octa-core, MediaTek Helio A25 है जो नया तो नहीं लेकिन इतना पुराना भी नहीं है।
मगर ये हाई क्लास गेमिंग प्रोसेसर नहीं है।
आपको हाई ग्राफ़िक्स वाली गेम्स खेलते वक़्त ज़्यादा नहीं पर थोड़ी सी दिकत ज़रूर महसूस होगी।
अगर कोई कहे इस android phone में PUBG बिना किसी परेशानी के खेल सकते हैं तो ये मुमकिन नहीं है।
ये फ़ोन गेमिंग के लिए नहीं है।
नार्मल इस्तेमाल के लिए फ़ोन और फ़ोन की परफॉरमेंस बहुत बढ़िया है।
इसके इलावा 3GB की RAM और 32GB की स्टोरेज आपको इसमें मिल जाती है।
microSD card की मदद से आप स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
• Camera - कैमरा:- कैमरा देखने में इसका काफी अच्छा है और आपको ऐसा लगेगा इसमें 3 कैमरा हैं, मगर ऐसा नहीं है।
आपको इसमें 13MP मेगापिक्सेल का कैमरा और एक डेप्थ सेंसर मिलेगा।
तीसरा कैमरा एक डमी कैमरा है जो फोटो नहीं लेता है।
कैमरा के साथ आपको ट्रिपल LED फ़्लैश लाइट मिल जाएगी।
कैमरा इसका 13MP का और सेंसर इसका इतना हाई क्लास ना होने की वजह से फोटो की क्वालिटी अच्छी नहीं मिलेगी।
कुछ ही चीज़े budget android Smartphones में मिल सकती हैं, अगर आप इस फ़ोन में अच्छे कैमरा की उम्मीद करते हैं तो शायद ये फ़ोन आपको पसंद ना आये।
इसकी पिक्चर क्वालिटी अच्छी भी नहीं है लेकिन इतनी बुरी भी नहीं है।
नार्मल फोटो खींचने के लिए कैमरा ठीक है पर नाईट मोड फीचर आपको इसमें नहीं मिलेगा।
सुपर बजट फ़ोन है तो आपको थोड़ा समझौता तो करना पड़ेगा।
सेल्फी कैमरा आपको 8MP मेगापिक्सेल का मिल जाता है, जिसकी पिक्चर क्वालिटी बहुत ही अच्छी और बढ़िया है। फ्रंट कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।
• Battery - बैटरी:- आपको इसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा आपको इसमें नहीं मिलती है।
अगर आप स्मार्टफोन को नार्मल इस्तेमाल करते हैं तो, 2 या 3 दिन बैटरी आसानी से चल जाएगी।
बैटरी बड़ी होने की वजह से फ़ोन को फुल चार्ज होने में थोड़ा ज़्यादा वक़त लगेगा।
निर्णय:-
• इस फ़ोन में 3rd पार्टी एप्लीकेशन मिल जायेंगी लेकिन उनको अनइंस्टाल या डिसएबल कर सकते है।
• कैमरा ठीक ठाक है।
• डिस्प्ले बजट फ़ोनस के मुकाबले अच्छी और बहुत बड़ी है।
• ऑपरेटिंग सिस्टम लेटेस्ट एंड्राइड v10 है।
• गेमिंग के लिए नहीं लेकिन नार्मल इस्तेमाल के लिए फ़ोन की परफॉरमेंस बढ़िया है।
• कीमत के हिसाब से RAM और स्टोरेज भी अच्छी है।
• फिंगरप्रिंट अनलॉक सेंसर मिल जाता है।
• 6000 mAh की बड़ी बैटरी है।
• और डिज़ाइन तो बहुत ही अच्छा है।
बाकी का निर्णय आपका है की आप इस फ़ोन को खरीदना पसंद करेंगे या नहीं।
•••
उम्मीद है आपको latest infinix Smart 4 Plus Smartphone की जानकारी अच्छे से मिल गयी होगी।Mobiles से जुडी और जानकारियां हिंदी भाषा में प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।
धन्यवाद।